21वी शदी का प्रभाव
स्नेह विरक्त हुआ अब हृदय
वह मधुर सम्बन्ध कहाँ है
यह 21वी शदी है यारो
अब वह प्रेम के बंध कहाँ है
लोगों के हृदय में कटुता है
मन में छल के भाव हैं
नयनों से लज्जा गायब है
मर्यादा के आभाव हैं
जन साधारण के मन में
साधारणता नहीं है
हर जगह है तो केवल
मृगतृष्णा सा प्रभाव है
परिवारों में एकलता आई
संयुक्तता अब बोराई
हर एक जन के मन व तन पर
पाश्चात्य विचारों की परछाई
गाँवों से आँगन गायब है
रसोईघरों से चूल्हे गायब
औंटों, टिपटी के आभाव हैं
यह 21वी शादी का प्रभाव है
आँगन की तुलसी मुरझाई
लोगों ने सरम बेच कर खाई
सब कुछ उलट-पलट दिया इसने
यह कैंसी आधुनिकता की पुरवाई
रिश्तों में दूरी बहुत है
दूर हुआ सद्भाव है
यह सब तो यारो बस
21वी शदी का प्रभाव है
दुर्गेश कुमार सराठे
बहुत अच्छी रचना !!!
ReplyDeleteधन्यवाद सरजी...
Delete