लक्षण कुत्तों जैंसे दे दिए, सूरत दी इंसान की

लक्षण कुत्तों जैंसे दे दिए,सूरत दी इंसान की
लीला बढ़ी गजब है यारो,मेरे उस भगवान की

बात-बात पर भौतई भूखे,व्यवहार हुए सब रूखे रूखे
चाल ढाल सब कुत्तों की है,पर सूरत है इंसान की
लीला बढ़ी गजब है यारो मेरे उस भगवान की

मन में ईर्ष्या भाव जड़े हैं,हर दम लड़ने को ही खड़े हैं
ऐसे तूने काम करे ,लाज गिरा दी मानव के सनमान की
लीला बढ़ी गजब है यारो मेरे उस भगवान की

हीरे वीरे पत्थर कर दिये,मोती-मोती  कंकण
कंकण भी अब चोरी हो रहे,मत मारी सकल जहाँन की
लीला बढ़ी गजब है यारो मेरे उस भगवान की

मंदिर वंदिर सूने हो गए, चकमक बार ओ हुक्का
मानवता की मैयत हो गई,बड़ी है शौभा अब समसान की
लीला बढ़ी गजब है यारो मेरे उस भगवान की

दुर्गेश कुमार सराठे

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

चिमनी

बचपन का मित्र

हे भगवान बनवा दो पटवारी