गीत

इस तरह किसी को यह, दिन दिखाई न दे
ए खुदा तू किसी को दोस्त की जुदाई न दे

मेरे जाने से पहले उठा न उन्हें
कोई बाप अपने  बेटे को अंतिम विदाई न दे

ये खुदा तू किसी को दोस्त की जुदाई न दे
इस तरह किसी को यह दिन दिखाई न दे

बहन की राखी से, कलाई तू सूनी न कर
माँ की आँखों में, इस तरह रुलाई न दे

ए मेरे प्रभु तू, सुन तो सही
इस तरह किसी को दोस्त की जुदाई न दे

बाप से पहले बेटे को, उठा न कभी
बाप को यूँ, जग हंसाई न दे

ए खुदा तू किसी को दोस्त की जुदाई न दे
ऐसा दिन किसी और को अब दिखाई न दे

अब तो टूट चुका हूँ, सबके जाने से में
अब तो तू, दोस्तों की जुदाई न दे

दुर्गेश कुमार सराठे
06/01/18

Comments

Popular posts from this blog

चिमनी

बचपन का मित्र

हे भगवान बनवा दो पटवारी